सोमवार, 4 जनवरी 2021

ज़िद

 मुझे भी खबर कर 

तेरे आने की


ज़िद कब से ये मैं

लिए बैठा हूँ


हुआ था जो रुखसत

गई रोशनी थी


तेरे संग से मैं 

उजाला बना हूँ


कभी और भी जब

तेरी बात होगी


सांसों में गर्मी 

बेतरह देखता हूँ


सवालों में कुछ भी

नया तो नहीं है


फिर भी नए मैं

सिलसिले देखता हूँ

©सुनील_सोनी

समझ

 हुस्न ओ दानिश के अमल को समझ लें

लैला में कैस ने जो जाना वो क्या अलग था

©सुनील_सोनी

यूँ

 तकिये के नीचे किताब रखकर सो गए

आँसुओं से भीगा गुलाब फिर यूँ खिल गया


बारिशों की याद में ख्वाब तेरा छू गए

रात हुई तमाम तो किस्सा कोई यूँ खिल गया


हर गली चाँद निकला हम कहीं खो गए

उलझनें सुलझाईं तो चेहरा तेरा यूँ खिल गया


©सुनील_सोनी

उल्फ़त

 उसने कहा, ये तुम्हारी सबसे बुरी लत है

मैंने कहा, अपनी लतों में एक और जोड़ लो


©सुनील_सोनी

एहसास

 एक्शन फिल्में देखते हुए तीव्र इच्छा होती है

किरदारों की आंखों में प्रेम उपजते हुए देखना


हिंसा के नृशंस क्षणों में लज्जा से रुक जाना

करुणा से भर आना और घृणा का ढह जाना


©सुनील_सोनी



ताक़त

 ग़ुलामी की बू न जाएगी जब तक

बग़ावत नौजवां ख़ूँ से न जाएगी

©सुनील_सोनी

हाँ

 यूँ घूमना बेइरादा, ठहर जाना फिर लौट जाना

बहुत मुश्किल है दिलजलों का फिर लौट पाना


हरगिज़ नहीं है मुमकिन तनहा सफ़र पे जाना

याद की रात के भरोसे हर रोज़ जीते जाना

©सुनील_सोनी

दिवाली की शुभकामनाएं

कविता : सुनील  स्वर : अर्चना वीडियो संपादन : गार्गी