जिस गली से
अनुमान पर निर्भर
गुजरता हूँ मैं
घुप्प अंधेरे के बीच
मैंने सुना था
लाउडस्पीकर पर
गली का समापन
जगमगा देगा मुझे
कोलाहल है जैसे
गली में हैं बहुत लोग
मेरी तरह
अनुमान पर चल रहे हैं
©suneilsoni
©सुनील_सोनीसमाज का सबसे बड़ा सरोकार यानी प्रेम छीजता जा रहा है. लिहाजा, मेरी कविताओं में आपको प्रेम ही केंद्रबिंदु नज़र आएगा. मेरे और दो प्रिय विषय हैं : पहला सिनेमा और समाज; और दूसरा राजनीति के मार्फत समाज और समाज के मार्फत जन.
जिस गली से
अनुमान पर निर्भर
गुजरता हूँ मैं
घुप्प अंधेरे के बीच
मैंने सुना था
लाउडस्पीकर पर
गली का समापन
जगमगा देगा मुझे
कोलाहल है जैसे
गली में हैं बहुत लोग
मेरी तरह
अनुमान पर चल रहे हैं
©suneilsoni
©सुनील_सोनीभोथरी होती जाती है
मेरी भाषा
हर रोज़ सान पर लगाता हूँ
लिखता हूँ
ताकि चमक बरकरार रहे
लेकिन
भय के फंदे मेरे भीतर पल रहे हैं
छटपटा रहे हैं आंसू
पर उन्हें बिना धार के
कैसे रुला पाऊंगा मैं
हँसा भी नहीं सकता
भाषा मेरे भीतर भय बनकर रह गई है
उसमें कोई न कोई अक्सर
य लगा जाता है
भाषा का स्थगन
मेरा ठहर जाना है
लेकिन
मैं जोखिम लेने को तैयार नही
मैं उम्मीदें बँधाने को राजी नही
मैं दर्द के दरिया को क्यों छेड़ूँ
हरहराते घावों को क्यों छेड़ूँ
मैं नहीं कह पाऊंगा कि
निकल आओ घर से
सड़क पर भिड़ो
टूट जाओ या मर जाओ
पर अपनी बात बोलो
मैं नहीं लिखूंगा उनकी कहानी
खून से लथपथ हैं तो क्या
स्याही की जगह नहीं भरूंगा
कलम में रक्त की धार
नहीं बताऊँगा कि
मैंने जलते घरों की शहादत देखी
क्यों लिखूँ कि किन कब्रों में दफन हैं बच्चे
हे ! राम !! सिया राम !!
माया का कैसा जाल बुना है
रूप तुम्हारा ही धरकर
रावण चहुंओर खड़ा है
दस नहीं, हज़ारों अब तो
मुख पर सुविध श्रृंगार है
कितना सुंदर वेश रचा है
मोह में कहीं फंस न जाऊं
मैया सीता ज्यूँ हर न जाऊं
धर्म के छद्म में अधर्म खड़ा है
सच की छाती पर झूठ चढ़ा है
मति मेरी सुध भी रखना राम
अरज
हे राम ! हे राम !!
©सुनील_सोनी
प में
र किसी अधटूटे तीर की तरह घुसा है
ऐ की मात्रा लगी है उत्थान की तरह
ताकि
म जब बिंधे
तो
सम्पूर्ण अर्थ बदल जाए
मिलकर
(प = पुरुष) (म = महिला)
@suneilsoni
कविता : सुनील स्वर : अर्चना वीडियो संपादन : गार्गी